यूपी के थिएटर में एसी की शिकायत करने पर बाउंसरों ने 'गदर 2' देख रहे लोगों को पीटा
कानपुर (उत्तर प्रदेश) के एक थिएटर में बाउंसरों ने खराब एसी की शिकायत करने पर 'गदर 2' देख रहे लोगों की पुलिस की मौजूदगी में पिटाई कर दी जिसका वीडियो सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दर्शकों ने प्रबंधन से शिकायत करते हुए पैसा वापस करने को कहा था। बकौल पुलिस, सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।