यूपी के दर्जनभर से अधिक ज़िलों में कल के लिए जारी किया गया हीटवेव का रेड अलर्ट

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के दर्जनभर से अधिक ज़िलों में सोमवार के लिए हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया है। इनमें गाज़ियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोज़ाबाद, इटावा, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी व ललितपुर शामिल हैं। वहीं, प्रदेश के बागपत, बुलंदशहर, हापुड़, मैनपुरी व एटा में सोमवार के लिए हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

Load More