यूपी के देवरिया में हुई घटना में मारे गए प्रेमचंद यादव के घर पर अवैध अतिक्रमण का नोटिस चस्पा
देवरिया (उत्तर प्रदेश) में 2 अक्टूबर की घटना में मारे गए पूर्व ज़िला पंचायत सदस्य प्रेमचंद यादव के घर पर तहसील प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण का नोटिस चस्पा किया है। बकौल नोटिस, मृतक के पिता को 7 अक्टूबर को तहसील में अपना पक्ष रखना है। वहीं, ऐसा नहीं करने पर प्रेमचंद के मकान के अवैध अतिक्रमण को ढहा दिया जाएगा।