यूपी के नगर निकाय चुनाव में कैसा रहा विभिन्न दलों का प्रदर्शन?
उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव में बीजेपी ने मेयर की सभी 17 सीटों पर जीत दर्ज की है। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद की 199 में से बीजेपी, सपा, बसपा व कांग्रेस ने क्रमश: 88, 35, 16 व 4 सीटें जीती हैं। वहीं, नगर पंचायत अध्यक्ष की 544 में से 191 सीटों पर बीजेपी व 78 पर सपा विजयी हुई।