यूपी के नोएडा में प्लाईवुड कंपनी में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची
नोएडा (उत्तर प्रदेश) के सेक्टर 67 स्थित एक प्लाईवुड कंपनी में बुधवार को आग लग गई जिसके बाद दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने की कोशिश में लग गई हैं। आग किस वजह से लगी इसका अब तक पता नहीं चल सका है और हादसे में फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।