यूपी के पूर्व मंत्री मौर्य के खिलाफ देवी लक्ष्मी पर अभद्र टिप्पणी करने को लेकर केस दर्ज
उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ देवी लक्ष्मी पर अभद्र टिप्पणी करने को लेकर लखनऊ के वज़ीरगंज थाने में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि एमपी-एमएलए कोर्ट के आदेश पर यह केस दर्ज किया गया है। मौर्य पर आईटी ऐक्ट के तहत केस दर्ज हुआ है।