यूपी के पूर्व मंत्री व सपा नेता ने दी प्रदेश के ऊर्जा राज्यमंत्री को ज़िंदा जलाने की धमकी
मेरठ (यूपी) में पार्षदों की पिटाई के मामले में शनिवार को हुई दलित समाज की पंचायत में पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री व सपा नेता मुकेश सिद्धार्थ ने प्रदेश के ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की। उन्होंने कहा, "अगर सोमेंद्र की गिरफ्तारी नहीं हुई तो उन्हें ज़िंदा जला दिया जाएगा।" पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया है।