यूपी के प्रयागराज स्टेशन पर 'अमृत भारत स्टेशन योजना' के तहत देशभर में सर्वाधिक होंगे खर्च
देश में 'अमृत भारत स्टेशन योजना' के तहत 508 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास में सर्वाधिक ₹960 करोड़ प्रयागराज रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास पर खर्च होंगे। रेलवे के एक अधिकारी के मुताबिक, स्टेशन पर 72 मीटर चौड़े दो 'कॉनकोर्स' बनाए जाएंगे, जिनमें 9,000 यात्रियों के बैठने के साथ ही खाने-पीने के स्टॉल और बच्चों के मनोरंजन की व्यवस्था भी होगी।