यूपी के प्राइवेट स्कूल में फीस जमा न करने पर टीचर ने कक्षा 3 के छात्र का सिर मुंडवाकर घुमाया
लखीमपुर खीरी (यूपी) में प्राइवेट स्कूल के एक शिक्षक पर फीस जमा न करने पर कक्षा 3 के छात्र को पीटने व उसका सिर मुंडवाकर सड़क पर घुमाने का आरोप लगा है। छात्र की नानी के मुताबिक, जब वह स्कूल शिकायत करने पहुंची तो स्कूल संचालक ने उनके साथ अभद्रता की। बकौल पुलिस, दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।