यूपी के प्लांट में घुसकर लुटेरों ने स्टाफ को बनाया बंधक; लूटीं ₹1.25 करोड़ की विदेशी मशीनें
बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश) के बायो गैस प्लांट में घुसकर 10-12 लुटेरों द्वारा हथियारों के बल पर स्टाफ को बंधक बनाए जाने का मामला सामने आया है। बदमाशों ने प्लांट में रखी करीब ₹1.25 करोड़ की विदेशी मशीनें व नकदी लूट ली है। पुलिस के मुताबिक, मामले में केस दर्ज कर घटना की जांच के लिए 5 टीमें लगाई गई हैं।