यूपी के फतेहपुर में टैंकर-ऑटोरिक्शा में हुई टक्कर, 8 लोगों की हुई मौत
फतेहपुर (उत्तर प्रदेश) में मंगलवार को एक टैंकर और ऑटोरिक्शा में टक्कर होने के बाद ऑटो में सवार कम-से-कम 8 लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हो गए। बकौल रिपोर्ट्स, मरने वालों में कई बच्चे शामिल हैं और ऑटोरिक्शा में करीब 12 लोग सवार थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।