यूपी के बाहुबली पूर्व विधायक विजय मिश्रा को गायिका से रेप के मामले में मिली 15 साल की जेल
भदोही (यूपी) के एक कोर्ट ने शनिवार को पूर्व विधायक और बाहुबली विजय मिश्रा को 2020 में 28 वर्षीय गायिका का रेप करने के मामले में 15 साल की जेल की सज़ा सुनाई। इस मामले में कोर्ट ने मिश्रा को शुक्रवार को दोषी ठहराया था। मामले में मिश्रा के बेटे और नाती को दोषमुक्त कर दिया गया है।