यूपी के बीजेपी नेता ने सीएम योगी की तस्वीर से छेड़छाड़ कर बनाई अपनी फोटो, केस हुआ दर्ज
बलिया (उत्तर प्रदेश) के एक स्थानीय बीजेपी नेता के खिलाफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर से छेड़छाड़ करने के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ है। बकौल पुलिस, आरोपी ने मुख्यमंत्री को गुलदस्ता भेंट करते मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र की फोटो एडिट कर मिश्र के साथ अपनी तस्वीर लगा दी थी और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था।