यूपी में मेले का उद्घाटन करने गए बीजेपी विधायक के जूते मंदिर के बाहर से हुए चोरी
आगरा (उत्तर प्रदेश) के शमशाबाद में एक गांव में सती मेले का उद्घाटन करने पहुंचे बीजेपी विधायक छोटेलाल वर्मा के जूते एक मंदिर के बाहर से चोरी हो गए। वर्मा मंदिर में दर्शन करने के लिए जूते बाहर उतारकर गए थे लेकिन लौटने पर जूते नहीं मिले। उनके जुराब में चलकर कार तक जाने का वीडियो सामने आया है।