यूपी के बीटेक ग्रैजुएट ने दिल्ली में कार्यरत महिला को भेजे अश्लील मेसेज, हुआ अरेस्ट
चंदौली (उत्तर प्रदेश) के 25 वर्षीय सतेंद्र कुमार गुप्ता नामक शख्स को दिल्ली की प्लेसमेंट एजेंसी में कार्यरत महिला को प्रताड़ित करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बकौल पुलिस, बीटेक ग्रैजुएट आरोपी महिला को अश्लील मेसेज भेजता था। पुलिस ने बताया कि आरोपी को नौकरी की तलाश के दौरान पीड़िता का फोन नंबर मिला था।