यूपी के मंत्री ओपी राजभर ने कहा- गरीबों के मसीहा थे मुख्तार अंसारी, अपने बयान पर कायम हूं

उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री व सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर ने 'एबीपी न्यूज़' से कहा है कि मुख्तार अंसारी गरीबों के मसीहा थे। राजभर ने पूर्व में दिए गए बयान 'मुख्तार क्रांतिकारी नेता थे' को लेकर कहा, "मैं आज भी अपने बयान पर कायम हूं।" जेल में बंद गैंगस्टर-राजनेता मुख्तार अंसारी की गुरुवार को कार्डियक अरेस्ट से मौत हुई थी।

Load More