यूपी के मंत्री ओपी राजभर ने चुनाव प्रचार के दौरान खेत में काटे गेहूं, वीडियो हुआ वायरल
उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री व सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर का चुनाव प्रचार के दौरान खेत में गेहूं काटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में वह कह रहे हैं, "यह सब करके छोड़ दिया है।" वह शनिवार को घोसी लोकसभा क्षेत्र में एनडीए गठबंधन के उम्मीदवार अरविंद राजभर का चुनाव प्रचार करने गए थे।