यूपी के मंत्री की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीजेपी नेताओं में हुई मारपीट, वीडियो हुआ वायरल
अमरोहा में सोमवार को उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री बृजेश सिंह की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीजेपी के ज़िला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार और मीडिया प्रभारी रमेश कलाल में गाली-गलौज व मारपीट हो गई जिसका वीडियो सामने आया है। इस दौरान वहां मौजूद पुलिसकर्मी ने दोनों में बीच-बचाव कराया। राज्यमंत्री सिंह ने कहा, "बीजेपी का बड़ा परिवार है...छोटी-छोटी बातें हो जाती हैं।"