यूपी के मंत्री दिनेश खटीक का इस्तीफा, कहा- दलित हूं इसलिए मेरे आदेश नहीं माने जाते
उत्तर प्रदेश के जल शक्ति राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को भेजे पत्र में लिखा है कि वह मंत्री पद से इस्तीफा दे रहे हैं। उन्होंने कहा, "दलित समाज का मंत्री होने के चलते मेरे किसी आदेश पर कार्रवाई नहीं होती...न ही बैठकों की सूचना दी जाती है...विभाग में ट्रांसफर में बहुत बड़ा भ्रष्टाचार हुआ है।"