यूपी के मंत्री नंद गोपाल के घर के बाहर अतिक्रमण पर चला बुलडोज़र, मेयर पत्नी ने किया खंडन
उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री नंद गोपाल नंदी के प्रयागराज स्थित घर का रैंप प्रशासन द्वारा बुलडोज़र से तुड़वाने की खबर का उनकी पत्नी व मेयर अभिलाषा गुप्ता ने खंडन किया है। बकौल मेयर, घर के नीचे स्थित गैरेज के बाहर ऊंची स्लैब होने से गाड़ी ले जाने में दिक्कत होती थी जिसे प्राइवेट जेसीबी मंगवाकर खुद से तुड़वाया है।