यूपी के मंत्री ने देवी लक्ष्मी पर विवादित बयान को लेकर स्वामी प्रसाद मौर्य को कहा 'भस्मासुर'
यूपी के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के देवी लक्ष्मी पर दिए आपत्तिजनक बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें 'भस्मासुर' कहा है। उन्होंने कहा कि मौर्य सपा मुखिया अखिलेश यादव के इशारे पर काम कर रहे हैं और उनसे जानबूझकर ऐसे बयान दिलाए जा रहे हैं ताकि मुस्लिम वोटों का तुष्टिकरण हो सके।