यूपी के मंत्री ने स्कॉलरशिप की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्र का बहस के बाद छीना फोन
उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने मिर्ज़ापुर में स्कॉलरशिप की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों में से रिकॉर्डिंग कर रहे एक छात्र का बहस के बाद फोन छीन लिया जिसका वीडियो सामने आया है। मंत्री ने कहा, "छात्रों से बातचीत के वक्त पार्टी विशेष से जुड़े कुछ लोगों ने अनर्गल बातचीत करना शुरू कर दिया था।"