यूपी के मंत्री राजभर के बयान के बाद पीले गमछे में थाने गए सुभासपा नेता से दारोगा ने की अभद्रता
फर्रुखाबाद में पीला गमछा पहनकर थाने गए एक सुभासपा नेता से दारोगा द्वारा अभद्रता किए जाने का मामला सामने आया है। सुभासपा के कार्यकर्ताओं ने दारोगा के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। उत्तर प्रदेश के मंत्री व पार्टी अध्यक्ष ओपी राजभर ने कार्यकर्ताओं से कहा था, "पीला गमछा पहनकर थाने जाओगे...तो तुम्हारी शक्ल में दारोगा को राजभर दिखेगा।"