यूपी के मंत्री सतीश शर्मा ने मंदिर में शिवलिंग के पास धोए हाथ, कांग्रेस ने दी प्रतिक्रिया
उत्तर प्रदेश के खाद्य व रसद राज्यमंत्री सतीश शर्मा का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह एक मंदिर में शिवलिंग के पास हाथ धोते हुए नज़र आ रहे हैं। कांग्रेस ने यह वीडियो शेयर करते हुए ट्वीट किया, "इन दुर्बुद्धि वालों के लिए हमारी आस्था, हमारा विश्वास, हमारे देवी-देवता केवल राजनीतिक उद्देश्यों की पूर्ति के साधन मात्र हैं।"