यूपी के मंदिर में अखिलेश द्वारा दर्शन किए जाने के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं ने धोया मंदिर परिसर
कन्नौज (उत्तर प्रदेश) के गौरीशंकर मंदिर में सपा प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा दर्शन किए जाने के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं ने गंगाजल से मंदिर परिसर को धोया है। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि अखिलेश के साथ उनके 'गैर सनातनी' समर्थक जूते-चप्पल पहनकर मंदिर परिसर के अंदर चले गए थे। कन्नौज से अखिलेश बतौर सपा उम्मीदवार लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं।