यूपी के मंदिर में तोड़ी गई भगवान राम की मूर्ति, विरोध-प्रदर्शन के बाद इलाके में पुलिस तैनात
मुज़फ्फरनगर (यूपी) में मंगलवार को एक गांव में एक दुर्गा मंदिर के अंदर भगवान राम की मूर्ति टूटी हुई मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने विरोध-प्रदर्शन किया। अधिकारियों के अनुसार, स्थिति को देखते हुए इलाके में पुलिस बल की तैनाती की गई है। वहीं, वरिष्ठ अधिकारियों से त्वरित कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद लोगों ने प्रदर्शन खत्म कर दिया।