यूपी के मंदिर में शख्स ने कथित तौर पर पढ़ी नमाज़, हिंदू संगठनों ने गंगाजल से किया 'शुद्धीकरण'
उत्तर प्रदेश के हापुड़ के चंडी मंदिर में एक शख्स द्वारा नमाज़ पढ़े जाने का मामला सामने आया है। इसके बाद मंदिर पहुंचे हिंदू संगठन के लोगों ने नारेबाज़ी करते हुए गंगाजल से मंदिर का 'शुद्धीकरण' किया। मौके पर एसपी के साथ पहुंचीं ज़िलाधिकारी प्रेरणा शर्मा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की जांच पड़ताल चल रही है।