यूपी के मज़दूर के नाम पर बनाई गई कंपनियों का टर्नओवर निकला ₹2.5 करोड़, भेजा गया नोटिस
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के एक 22-वर्षीय मज़दूर ने दावा किया है कि उसे 2 जीएसटी नोटिस भेजे गए हैं जिनके अनुसार 'उसकी कंपनियों' का टर्नओवर ₹2.52 करोड़ है। मज़दूर ने कहा, "मैं बहुत गरीब हूं और पिछले कई महीनों से बेरोज़गार हूं।" पुलिस ने मामले में एक केस दर्ज कर मामले की जांच के लिए टीमें गठित की हैं।