यूपी के मदरसे में पढ़ने गई 9 वर्षीय बच्ची का हाफिज़ ने किया रेप, हालत गंभीर
मुज़फ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) में शनिवार को मदरसे में पढ़ने गई 9-वर्षीय बच्ची का एक हाफिज़ ने कथित तौर पर रेप किया और वह बच्ची को बेसुध छोड़कर फरार हो गया। बकौल रिपोर्ट्स, बच्ची को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता के परिजन की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।