यूपी के मदरसे में मेज़ पर बिछे तिरंगे पर नाश्ता करते लोगों की तस्वीर हुई वायरल, 4 अरेस्ट
प्रयागराज (यूपी) के एक मदरसे में मेज़ पर बिछे तिरंगे पर नाश्ता करते लोगों की तस्वीर वायरल हो गई है। वहीं, पुलिस ने तिरंगे का अपमान करने के मामले में केस दर्ज करते हुए 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने पुलिस से कहा कि वह तिरंगा नहीं था क्योंकि उस पर चक्र नहीं बना था।