यूपी के मदरसों में रोज़ाना कक्षाएं शुरू होने से पहले राष्ट्रगान गाना हुआ अनिवार्य, आदेश जारी
उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद ने सभी मदरसों में कक्षाएं शुरू होने से पहले रोज़ाना सुबह अन्य दुआओं के साथ छात्र-छात्राओं और शिक्षकों के लिए राष्ट्रगान गाना अनिवार्य कर दिया है। इस संबंध में रजिस्ट्रार एस.एन. पाण्डेय ने आदेश जारी किया है। रजिस्ट्रार ने सभी ज़िलों के अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारियों से उपर्युक्त निर्णय का अनुपालन सुनिश्चित कराने को कहा है।