यूपी के माफिया व बीएसपी नेता की ₹10 करोड़ की संपत्ति कुर्क
फर्रुखाबाद (उत्तर प्रदेश) में माफिया व बीएसपी नेता अनुपम दुबे की ₹10.30 करोड़ की अवैध संपत्ति को सोमवार को प्रशासन ने कुर्क कर लिया। आगरा जेल में बंद माफिया की अब तक ₹113.18 करोड़ की संपत्ति को कुर्क किया जा चुका है। गौरतलब है, माफिया के खिलाफ हत्या, अपहरण, रंगदारी और धोखाधड़ी के 63 मुकदमे दर्ज हैं।