यूपी के माफिया व बीएसपी नेता के होटल को बुलडोज़र से ढहाया गया, वीडियो आया सामने

फर्रुखाबाद (उत्तर प्रदेश) में माफिया व बीएसपी नेता अनुपम दुबे के ₹4.30 करोड़ कीमत के होटल को सोमवार को प्रशासन ने बुलडोज़र से ढहा दिया जिसका वीडियो सामने आया है। आरोप है कि होटल को तालाब व सरकारी ज़मीन पर कब्ज़ा कर बनाया गया था। दुबे फिलहाल जेल में बंद है और उस पर 62 मुकदमे दर्ज हैं।

Load More