यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी बनाए गए आईएएस अफसर नवदीप रिणवा
भारत निर्वाचन आयोग ने 1999 बैच के आईएएस अधिकारी नवदीप रिणवा को अजय कुमार शुक्ला की जगह उत्तर प्रदेश का नया मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) बनाया है। अयोध्या के मंडलायुक्त रह चुके रिणवा फिलहाल अलीगढ़ के मंडलायुक्त हैं। रिणवा इससे पहले उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक भी रह चुके हैं।