यूपी के मुरादाबाद में अस्पताल के टॉयलेट में फ्लश पर रखा मिला नवजात शिशु का शव
मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) में शुक्रवार को एक अस्पताल के टॉयलेट में फ्लश पर एक नवजात शिशु का शव रखा मिला। इसे लेकर मुरादाबाद पुलिस ने बताया, "नवजात शिशु के शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया है। नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है।" वहीं, पुलिस अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज भी जांच रही है।