यूपी के मुरादाबाद में मस्जिद के इमाम की गोली मारकर की गई हत्या, घटनास्थल पर पुलिस तैनात
मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) में मंगलवार तड़के एक मस्जिद के करीब 36 वर्षीय इमाम की गोली मारकर हत्या कर दी गई और उसका शव घर के पड़ोस में खंडहर में पड़ा मिला। ग्राम प्रधान ने बताया कि इमाम घर की दूसरी मंज़िल पर सो रहे थे और हमलावरों ने उन्हें फोन कर नीचे बुलाया था। वहीं, घटनास्थल पर पुलिस तैनात है।