यूपी के मेडिकल कॉलेज में चूहों ने कुतरी शव की दोनों आंखें, बीते 31 दिन में तीसरी ऐसी घटना

झांसी (यूपी) के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में गुरुवार को मॉर्चरी में रखे एक शव की कथित तौर पर चूहों ने दोनों आंखें कुतर दीं। सीएमएस सचिन माहौर के अनुसार, मॉर्चरी की जालियां टूटी होने के कारण चूहे, नेवले आदि जानवर अंदर घुस जाते हैं। इससे पहले 6 नवंबर और 5 दिसंबर को भी चूहों ने शव कुतर दिए थे।

Load More