यूपी के मेरठ में निकाय चुनाव में हार के बाद बसपा उम्मीदवार ने बीजेपी प्रत्याशी को मारा थप्पड़
मेरठ (उत्तर प्रदेश) के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के नगर निगम वॉर्ड 41 में जीतने वाले बीजेपी प्रत्याशी सतीश प्रजापति जुलूस के दौरान हारे हुए बसपा उम्मीदवार सुशील कुमार पॉल से मिले और इस बीच सुशील ने सतीश को थप्पड़ मार दिया। ऑनलाइन सामने आए वीडियो में दिख रहा है कि इसके बाद सतीश समर्थकों ने सुशील को बहुत थप्पड़ मारे।