यूपी के मेरठ में निकाय चुनाव से पहले सपा प्रत्याशी ने दी बिरयानी पार्टी, देग लेकर भागे लोग
उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव के तहत मेरठ में 11 मई को मतदान से पहले बुधवार को सपा प्रत्याशी हनीफा अंसारी ने बिरयानी पार्टी आयोजित की। कुछ लोगों को कथित तौर पर खाना न मिलने पर उन्होंने बिरयानी की देग लूट ली जिसका वीडियो सामने आया है। पुलिस ने हनीफा के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया है।