यूपी के मेरठ में भारी बारिश के बाद गंगा पर बने पुल का अप्रोच रोड नदी में बहा

मेरठ (यूपी) में हस्तिनापुर-बिजनौर को जोड़ने वाले पुल का अप्रोच रोड सोमवार को भारी बारिश के कारण कटकर गंगा नदी में बह गया। लोगों के अनुसार, पिछले जुलाई में भी यह रोड बह गया था और मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद चार दिन पहले ही आवागमन शुरू हुआ था। बकौल डीएम दीपक मीणा, कुछ सुरक्षात्मक इंस्टॉलेशन लंबित थे।

Load More