यूपी के मॉल के अंदर स्पा में सेक्स रैकेट का हुआ भंडाफोड़, 5 महिलाएं सहित 7 लोग अरेस्ट
मुज़फ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) के ग्रैंड प्लाज़ा मॉल में एक स्पा सेंटर की आड़ में चलाए जा रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने 5 महिलाओं सहित 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 37 कंडोम व अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किया है। वहीं, स्पा का संचालन करने वाला दंपति पुलिस को देखकर भाग गया।