यूपी के रामपुर में पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, लड़कियों समेत 5 लोग अरेस्ट
रामपुर (उत्तर प्रदेश) पुलिस ने किराए के एक मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ कर लड़कियों समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। एसपी अशोक कुमार ने बताया कि इस गिरोह के सदस्य लोगों को सेक्स के नाम पर बुलाते थे और फिर उनका वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल कर अपने खाते में रुपए ट्रांसफर करवाते थे।