यूपी के रुझानों में बीजेपी को बहुमत के बीच सिर पर बुलडोज़र का मॉडल लगाए नज़र आया समर्थक

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के रुझानों में बीजेपी को बहुमत मिलने के बीच गुरुवार को लखनऊ में पार्टी दफ्तर में एक समर्थक अपने सिर पर बुलडोज़र का मॉडल लगाए नज़र आया। इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं ने 'बुलडोज़र बाबा ज़िंदाबाद' के नारे भी लगाए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 10 मार्च के बाद अपराधियों के खिलाफ बुलडोज़र चलवाने की घोषणा की थी।

Load More