यूपी के रेलवे स्टेशन पर लहूलुहान हालत में मिली किशोरी, प्राइवेट पार्ट से बह रहा था खून
झांसी (उत्तर प्रदेश) रेलवे स्टेशन पर बुधवार को एक 13-वर्षीय लड़की लहूलुहान हालत में मिली। बकौल रिपोर्ट्स, लड़की के साथ उसका 6-वर्षीय भाई भी था और लड़की के प्राइवेट पार्ट से खून बह रहा था जिसके चलते उसका रेप होने की आशंका जताई गई है। जीआरपी सीओ के मुताबिक, लड़की को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है।