यूपी के लखनऊ में गिरी बहुमंज़िला इमारत के मलबे में 35 लोगों के दबे होने की आशंका: पुलिस

उत्तर प्रदेश के डीजीपी देवेंद्र सिंह चौहान के मुताबिक, लखनऊ में मंगलवार को गिरी बहुमंज़िला इमारत के मलबे से 5 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। उन्होंने कहा, "इस घटना के पीछे का कारण प्राकृतिक आपदा हो सकती है, आज लखनऊ में भूकंप के झटके महसूस हुए थे।" बकौल डीजीपी, मलबे में 30-35 लोगों के दबे होने की आशंका है।

Load More