यूपी के लखनऊ में डिफेंस एक्सपो के दौरान लगाया गया चिनूक हेलीकॉप्टर का मॉडल हुआ गायब
लखनऊ (उत्तर प्रदेश) में डिफेंस एक्सपो-2020 के दौरान लगाया गया चिनूक हेलीकॉप्टर का मॉडल कथित तौर पर गायब हो गया है। बकौल रिपोर्ट्स, डीआरडीओ ने इसे 65 क्विंटल स्क्रैप से ₹45 लाख खर्च कर बनाया था। लखनऊ नगर निगम द्वारा मॉडल को मरम्मत के लिए वर्कशॉप में भेजने की बात कही गई है लेकिन वर्कशॉप ने इससे इनकार किया है।