यूपी की राजधानी लखनऊ में बसपा कार्यालय से हटाई गईं अंबेडकर, कांशीराम व मायावती की मूर्तियां
लखनऊ (उत्तर प्रदेश) में बसपा कार्यालय से बीआर अंबेडकर, पार्टी संस्थापक कांशीराम व पार्टी सुप्रीमो मायावती की मूर्तियां हटा दी गई हैं। हालांकि, मूर्तियां हटाने की असल वजह स्पष्ट नहीं है और रिपोर्ट्स हैं इन मूर्तियों को मायावती के आवास में शिफ्ट किया गया है। मायावती कई मौकों पर अंबेडकर व कांशीराम की इन मूर्तियों पर पुष्पांजलि अर्पित करती हैं।