यूपी के लखनऊ में बहुमंज़िला इमारत ढहने के बाद पूर्व मंत्री का बेटा हिरासत में लिया गया
लखनऊ (उत्तर प्रदेश) में बहुमंज़िला इमारत ढहने के बाद राज्य के पूर्व मंत्री और सपा नेता शाहिद मंज़ूर के बेटे नवाज़िश को हिरासत में लिया गया है। बकौल पुलिस, इमारत की ज़मीन का बैनामा मंज़ूर के बेटे नवाज़िश और भतीजे तारिक के नाम पर है। मौके से 3 शव बरामद हुए हैं और 14 लोग बचाए गए हैं।