यूपी के लड़के ने एयरलाइन से कहा- रिहायशी इलाकों में गिराए जाएंगे 40 विमान; पकड़ा गया
कानपुर (यूपी) के एक लड़के (15) ने इंडिगो एयरलाइन को फोन कर कहा कि उसके पास इनपुट है कि कंपनी के 40 विमानों को रिहायशी इलाकों में गिरा दिया जाएगा। कानपुर पुलिस ने मोबाइल की लोकेशन के आधार पर लड़के को पकड़ लिया है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने इज़रायल-हमास जंग के वीडियो देखकर यह शरारत की थी।