यूपी के वन क्षेत्र में सिगरेट पी रहा था कपल, रोके जाने पर युवती ने वनकर्मी का काटा कान
लखनऊ (उत्तर प्रदेश) के कुकरैल वन क्षेत्र में एक युवती ने सिगरेट पीने से रोके जाने पर वनकर्मी का दाहिना कान काट लिया है। 22-वर्षीय पीड़ित वनकर्मी ने पुलिस से कहा, "एक कपल धूम्रपान कर रहा था...मैंने रोका तो वे बहस करने लगे...फिर मारपीट की। युवती ने मेरा कान काटकर अलग कर दिया। मेरे चीखने पर दोनों फरार हो गए।"